Monday, June 22, 2026
HomeLatest Newsकांग्रेस की एकजुटता पर सवाल उठाने वालों को अशोक गहलोत का जवाब,...

कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल उठाने वालों को अशोक गहलोत का जवाब, बोले-‘इस बात में कोई दम नहीं’

Ashok Gehlot On BJP: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस में गुटबाजी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी राजस्थान और देशभर में पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी उनके आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करती। स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में देरी को लेकर गहलोत ने राज्य सरकार की आलोचना की और इसे संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ बताया।

Ashok Gehlot On BJP: कांग्रेस की एकजुटता पर बार-बार सवाल उठाने वालों को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि कांग्रेस एकजुट है. राजस्थान में कोई गुटबाजी नहीं है, देश में कोई गुटबाजी नहीं है. कांग्रेस एकजुट है और अगर किसी को ये कन्फ्यूजन है तो हट जाना चाहिए, बार बार ये सवाल करते हैं लेकिन इसमें कोई दम नहीं है. उन्होंने भाजपा में गुटबाजी को लेकर कहा कि हमने तो कभी आरोप लगाया नहीं,कभी उनके उनके फैसलों को लेकर कुछ कहा क्या ? हमने कहा क्या कि अभी चुनाव हुए राज्यसभा के, आपने राजेंद्र राठौड़ को टिकट क्यों नहीं दिया? मैंने कही क्या यह बात ? भाजपा के बारे में कहने की बातें बहुत हो सकती हैं. हम तो बोलते नहीं लेकिन वो बोलते रहते हैं हमारे पार्टी के बारे में.

‘यह सरकार तो बर्खास्त करने लायक है’

पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में देरी पर गहलोत बोले-‘सबको मालूम है कि ये इतने घबराए हुए हैं कि चुनाव के अंदर साफ हो सकते हैं. हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद में भी दुस्साहस देखिए कि ये उसके बाद भी चुनाव नहीं करवा रहे. केंद्र में सरकार इनकी है इसलिए किसको कहें? वरना यह तो बर्खास्त करने लायक सरकार है. गवर्नर को रिपोर्ट देनी चाहिए राष्ट्रपति के पास में कि क्यों नहीं चुनाव करवा रहे हैं?

उन्होंने आगे कहा कि संविधान में जो कानून पास किया हुआ है, आप धज्जियां उड़ा रहे हो. जब वर्ष 98 में हमारी सरकार थी और कर्मचारियों की स्ट्राइक चल रही थी तो हमने कहा कि चुनाव कैसे होंगे, हड़ताल चल रही है. तब भी हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि चाहे स्ट्राइक हो चाहे कुछ भी हो आपको टाइम पर चुनाव करवाने पड़ेंगे, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है. आज आप देख लीजिए बार बार हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट कह रहे हैं. उसके बाद भी स्थिति बनी हुई है.

‘भजनलाल की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए’

सीएम भजनलाल की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बयानबाजी पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना. उन्होंने कहा कि भजनलाल जी की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. क्योंकि वो जब से मुख्यमंत्री बने हैं, उनकी पार्टी के लोग ही उनके बारे में बातें बोल रहे हैं जो मैं कह रहा हूं कि हमारे काम होते नहीं है, हमारे मंत्री कोई बात करें तो सुनते नहीं हैं और मंत्री भी ऐसे ऐसे हैं जो थानों में जाकर के गाली गलौज कर देते हैं, कुछ तो कलेक्टर को धमका देते हैं. किरोड़ीलाल मीणा तो कह रहे कि ACB दबाव में काम कर रही है, मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा बना रही है. एसीबी तो मुख्यमंत्री के पास है तो किस पर आरोप लगा रहे हैं वो ?

उन्होंने आगे कहा कि जिस सरकार की ऐसी स्थिति हो, उनके मुख्यमंत्री के बारे में क्या कमेंट करूं? वो आपसे मिल लिए बड़ी बात है. मीडिया को आज तक तो उन्होंने कोई जवाब दिया नहीं है. उन्होंने आज तक मीडिया के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया है. उनको मीडिया को फेस करना चाहिए, सवाल का जवाब देना चाहिए. उससे उनको ही फायदा है. कई बातें मीडिया वाले बताएंगे. जमीनी हकीकत क्या है? फायदा किसको होता है? सरकार को होता है पर ये इनकी फितरत में नहीं है.

ये भी पढ़ें: ट्रम्प के इशारों पर नहीं चलता इजराइल, नेतन्याहू बोले- दोनों देशों के अपने-अपने हित, लेबनान में सेना हटाने से किया इनकार


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image