Sunday, November 15, 2026
HomeLatest Newsअशोक चव्हाण ने राहुल गांधी के दावे को बताया बेबुनियाद,कही ये बड़ी...

अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी के दावे को बताया बेबुनियाद,कही ये बड़ी बात,पढ़ें राहुल ने क्या दावा किया था ?

छत्रपति संभाजीनगर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से नहीं मिले थे और इसको लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी को उन्होंने ‘बेबुनियाद’ बताकर खारिज कर दिया.

राहुल गांधी ने किया था ये दावा

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के एक नेता ने उनकी मां सोनिया गांधी के सामने रोते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वह”इस ताकत से और नहीं लड़ सकते और वह जेल नहीं जाना चाहते.”

अशोक चव्हाण ने दी यह प्रतिक्रिया

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चव्हाण ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि राहुल गांधी ने रविवार को एक रैली में बयान दिया और किसी का नाम नहीं लिया है.महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,”अगर वह मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं तो यह अतार्किक और बेबुनियाद है.सच तो यह है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने तक मैं पार्टी मुख्यालय में काम कर रहा था.मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और कुछ देर बाद पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया.तब तक किसी को नहीं पता था कि मैंने इस्तीफा दे दिया है.”

चव्हाण ने कहा, “मैं सोनिया गांधी से कभी नहीं मिला.यह कहना बेबुनियाद है कि मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.यह चुनाव के दृष्टिकोण से दिया गया एक राजनीतिक बयान है.यहां आपको बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए थे.भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में उन्हें महाराष्ट्र से टिकट दिया था.बाद में वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image