Monday, October 12, 2026
HomeLatest NewsApple का बड़ा धमाका! पहली बार टचस्क्रीन MacBook होगा लॉन्च, OLED iPad...

Apple का बड़ा धमाका! पहली बार टचस्क्रीन MacBook होगा लॉन्च, OLED iPad Mini भी आएगा

Apple October Launch 2026: Apple का पहला Touchscreen MacBook Pro, OLED iPad Mini, M6 Chip वाले MacBook और नए Smart Home Products लॉन्च होने की चर्चा है। जानिए Apple के संभावित नए प्रोडक्ट्स, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी।

नई दिल्ली: टेक दिग्गज Apple अक्टूबर में अपने नए प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस महीने दो बड़े इवेंट आयोजित कर सकती है। इनमें पहला टचस्क्रीन MacBook Pro, OLED डिस्प्ले वाला iPad Mini और M6 चिपसेट से लैस नए MacBook मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में कंपनी नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है। वहीं, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में MacBook और iPad से जुड़े बड़े ऐलान होने की संभावना है।

पहला टचस्क्रीन MacBook Pro

Apple पहली बार अपने MacBook Pro में टचस्क्रीन डिस्प्ले दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें OLED स्क्रीन और iPhone जैसा Dynamic Island इंटरफेस देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, कंपनी M6 चिपसेट वाले नए MacBook Pro और iMac मॉडल्स पर भी काम कर रही है।

OLED डिस्प्ले के साथ नया iPad Mini

नए iPad Mini में OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसके साथ वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट कैमरे की पोजीशन में बदलाव और स्पीकर सिस्टम में सुधार किया जा सकता है। Apple ने इससे पहले 2024 में iPad Mini को अपडेट किया था।

स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स भी होंगे लॉन्च

Apple के संभावित स्मार्ट होम इवेंट में डिस्प्ले वाला नया स्मार्ट होम हब, अपडेटेड HomePod Mini और नया Apple TV पेश किया जा सकता है। इन डिवाइसेज में Siri की अहम भूमिका रहने की उम्मीद है।

हालांकि, इन प्रोडक्ट्स की लॉन्च डेट, फीचर्स और उपलब्धता को लेकर कंपनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image