Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAnupham Kher ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज,अपने निर्देशन...

Anupham Kher ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज,अपने निर्देशन की दूसरी मूवी ‘तन्वी द ग्रेट’ का किया ऐलान,पढ़ें फिल्म से जुड़ा पूरा अपडेट

मुंबई, अभिनेता अनुपम खेर आज यानि 7 मार्ट का अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन करेंगे.अनुपम ने 2002 में पहली बार फिल्म ‘ॐ जय जगदीश’ का निर्देशन किया था.उन्होंने कहा कि ‘तन्वी द ग्रेट’ संगीत पर आधारित एक फिल्म है, जिसकी पटकथा पर वह पिछले 3 वर्ष से काम कर रहे हैं.

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि.’तन्वी द ग्रेट’ आज, अपने जन्मदिन के अवसर पर मैं गर्व से उस फिल्म के नाम की घोषणा करता हूं, जिसे मैंने निर्देशित करने का फैसला किया है.कुछ कहानियां अपना रास्ता खोज लेती हैं और आपको इसे दुनिया के साथ साझा करने के लिए मजबूर कर देती हैं!’’

अभिनेता ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा,”शुरू करने के बारे में सबसे अच्छा तरीका जो मैंने सोचा, वह यह है कि मैं अपनी मां दुलारी के मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लूं और मेरे पिता की तस्वीर भी मुझे आशीर्वाद दे.मैं पिछले तीन वर्षों से जुनून, साहस, मासूमियत और खुशी देने वाली इस संगीतमय कहानी पर काम कर रहा हूं.”अनुपम ने कहा कि फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से शुरू होगी.

उन्होंने आगे कहा, और अंततः कल महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.जन्मदिन का अवसर, स्वयं को चुनौती देने का सबसे अच्छा दिन है! कृपया मुझे अपना प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजें! ॐ नमः शिवाय. आपको बता दे कि अनुपम खेर अपने 40 साल के करियर में 540 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular