Tuesday, July 7, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAnshula Kapoor Wedding: 4 साल का प्यार, अब सात फेरों का साथ…परिवार...

Anshula Kapoor Wedding: 4 साल का प्यार, अब सात फेरों का साथ…परिवार की मौजूदगी में अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग रचाई शादी

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई 2026 को शादी कर ली है। मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुए इस निजी शादी समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सामने आते ही कपूर परिवार की खुशियां सोशल मीडिया साफ झलक रही है।

मुंबई। कपूर परिवार के लिए जुलाई 2026 बेहद खास है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है। दोनों ने परिवार और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में निजी शादी समारोह के दौरान एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना। शादी की रस्में मुंबई के ताज लैंड्स एंड में पूरी हुईं, जहां अंशुला और रोहन ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। इसके बाद दोनों ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में कपल को विवाह की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है, जबकि परिवार के सदस्य इस खास पल के गवाह बने। अंशुला और रोहन की शादी भले ही एक निजी समारोह रही, लेकिन कपूर परिवार होने की वजह से इस खास दिन पर हर किसी की नजर बनी रही। सोशल मीडिया पर जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं।

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर हुए एक दूजे के, लिए सात फेरे

अर्जुन कपूर से लेकर जाह्नवी-खुशी तक, परिवार की मौजूदगी ने बढ़ाई शादी की रौनक

अंशुला कपूर की शादी में पूरा परिवार एक साथ नजर आया। भाई अर्जुन कपूर अपनी बहन के इस खास दिन में हर कदम पर साथ खड़े दिखाई दिए। दोनों भाई-बहन के बीच की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रही है और शादी के मौके पर भी उनका यह रिश्ता तस्वीरों में साफ दिखाई दिया। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी इस खास मौके का हिस्सा बनीं। कपूर परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी ने शादी को और भावुक बना दिया। पिता बोनी कपूर के लिए भी यह एक यादगार पल रहा, जब उन्होंने अपनी बेटी को नई जिंदगी की शुरुआत करते देखा। बोनी कपूर के भाई और अभिनेता अनिल कपूर भी शादी समारोह में शामिल हुए। वहीं, बोनी कपूर के करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रहे।

सात फेरों के बाद रजिस्टर मैरिज, शादी में दिखा परंपरा और सादगी का मेल

आज के दौर में जहां कई सेलिब्रिटी शादियां बड़े आयोजनों और भव्य सेटअप के लिए चर्चा में रहती हैं, वहीं अंशुला और रोहन ने अपने खास दिन को परिवार और रिश्तों तक सीमित रखा। शादी में ग्लैमर के साथ-साथ भारतीय परंपराओं की झलक देखने को मिली। विवाह समारोह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने के वचन लिए और इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शादी को आधिकारिक रूप दिया। शादी की तस्वीरों में अंशुला और रोहन के चेहरे पर खुशी और भावुकता साफ नजर आई। अपने शादी के दिन अंशुला कपूर ने पारंपरिक भारतीय रंगों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कोरल-पीच रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जिस पर बारीक कढ़ाई और पारंपरिक डिजाइन देखने को मिले। एमराल्ड और कुंदन जूलरी के साथ उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया। उनका लुक न तो जरूरत से ज्यादा भारी था और न ही बहुत साधारण बल्कि इसमें शाही अंदाज और सादगी का खूबसूरत संतुलन नजर आया। रोहन ठक्कर भी पारंपरिक आइवरी रंग के परिधान में नजर आए। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

शादी से पहले कई दिनों तक चला जश्न, मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की झलकियां हुईं वायरल

अंशुला और रोहन की शादी सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं था। इससे पहले कपूर परिवार ने कई प्री-वेडिंग कार्यक्रम आयोजित किए, जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। माता की चौकी से लेकर मेहंदी और चूड़ा समारोह तक, परिवार के सदस्यों ने हर रस्म को पूरे उत्साह के साथ मनाया। इन कार्यक्रमों में अंशुला की खुशी और परिवार के साथ उनका खास रिश्ता कई बार नजर आया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image