Tuesday, July 7, 2026
HomeIndiaइंडोनेशिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, अब तक मिल चुके...

इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, अब तक मिल चुके हैं 35 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

PM Modi Receives Indonesia's Highest Honor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने यह सम्मान प्रदान करने की घोषणा की।

PM Modi Receives Indonesia’s Highest Honor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई है. इंडोनेशिया दौरे के दौरान उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा’ से नवाजा गया है. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इसकी खुद घोषणा की.

पीएम मोदी इन दिनों 6 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं, जिसके तहत वह इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा कर रहे हैं. यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर भी सहमति बनी.

राष्ट्रपति प्रबोवो ने किया सम्मान का ऐलान

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने घोषणा करते हुए कहा कि इंडोनेशिया सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित कर रही है.

इससे पहले सेशेल्स ने भी किया था सम्मानित

इंडोनेशिया से पहले सेशेल्स ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया था. यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया था.

अब तक 35 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इंडोनेशिया का यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 35वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान बन गया है. इससे पहले उन्हें रूस, फ्रांस, अमेरिका, नाइजीरिया, गुयाना, डोमिनिका, मिस्र, भूटान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, मालदीव, सऊदी अरब, ओमान, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ, सेशेल्स समेत कई देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा जा चुका है.

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री महेश जोशी और संजय बडाया को बड़ा झटका, ACB कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कही ये बात


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image