Tuesday, June 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentसंचिता उगले की मौत के बाद फूटा आंचल खुराना का गुस्सा, बोलीं-अगर...

संचिता उगले की मौत के बाद फूटा आंचल खुराना का गुस्सा, बोलीं-अगर आप किसी को लाइन नहीं दे रहे तो…’

Sanchita Ugale Death: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की कथित आत्महत्या के बाद मनोरंजन जगत में मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल के दबाव पर बहस तेज हो गई है। अभिनेत्री आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि कलाकार लगातार असुरक्षा, रिप्लेसमेंट के डर और पेशेवर दबाव में काम करते हैं। उन्होंने दावा किया कि कई बार प्रतिभा के बजाय अन्य कारणों से कलाकारों को काम से हटाया जाता है।

Sanchita Ugale Death: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की कथित आत्महत्या के बाद मनोरंजन जगत में कलाकारों के मानसिक दबाव और इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल को लेकर नई बहस छिड़ गई है. 22 वर्षीय अभिनेत्री के निधन के बाद टीवी एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इंडस्ट्री की चुनौतियों और कलाकारों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.

‘रिप्लेसमेंट का डर कलाकारों को तोड़ देता है’

आंचल खुराना ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर कहा है कि जब किसी कलाकार की मौत या आत्महत्या जैसी घटना सामने आती है तो कुछ दिनों तक चर्चा होती है, लेकिन बहुत कम लोग यह समझने की कोशिश करते हैं कि कैमरे के सामने मुस्कुराने वाले कलाकार अपने निजी जीवन में किन परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं.

उन्होंने कहा कि मनोरंजन जगत में कलाकार लगातार असुरक्षा और दबाव के माहौल में काम करते हैं. चैनलों को टीआरपी चाहिए, निर्माताओं को बजट बचाना होता है और दर्शकों को मनोरंजन चाहिए, लेकिन कलाकारों की मानसिक स्थिति पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है. आंचल ने दावा किया कि कई बार मामूली विवाद, अपनी बात रखने या आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करने पर भी कलाकारों को प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया जाता है. उनके अनुसार, इंडस्ट्री में रिप्लेसमेंट का डर हमेशा बना रहता है.

‘मैं खुद डिप्रेशन और तनाव से गुजरी हूं’

आंचल खुराना ने बताया कि उन्होंने भी अपने करियर में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया है. उन्होंने कहा कि कई अच्छे कलाकारों को भी कभी-कभी ऐसे कारणों से काम नहीं मिलता.उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ फैसले प्रतिभा के आधार पर नहीं बल्कि दूसरी वजहों से लिए जाते हैं

उन्होंने कलाकारों से अपील की कि जब जीवन में मुश्किल समय आए तो परिवार और करीबी लोगों का सहारा लेना चाहिए. आंचल ने कहा कि वह स्वयं तनाव और डिप्रेशन के दौर से गुजर चुकी हैं और ऐसे समय में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी होता है.

संचिता की मौत से सदमे में इंडस्ट्री

बता दें कि अभिनेत्री संचिता उगले ने रविवार रात अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के समय वह घर में अकेली थीं. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. संचिता महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपने परिवार के साथ रहती थीं. बताया गया है कि घटना के समय उनकी बहन घर से बाहर गई हुई थीं. बाद में परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

संचिता ने कम उम्र में बनाई थी पहचान

संचिता ने कम समय में टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो कुमकुम भाग्य में काम किया था. इसके अलावा वह ‘वागले की दुनिया’ और अन्य धारावाहिकों में भी नजर आई थीं. उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था और छावा में ताराबाई का किरदार निभाया था. साथ ही वह साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट में भी दिखाई दी थीं. संचिता के अचानक निधन ने उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। वहीं आंचल खुराना के बयान ने एक बार फिर कलाकारों के मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल के दबाव और इंडस्ट्री में मौजूद चुनौतियों पर बहस छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 544 अंक उछला, जानें किन स्टॉक्स में रहा फायदा और नुकसान ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image