Sunday, August 16, 2026
HomeIndiaराजस्थान आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: 12,112 करोड़ की सौगात, किसानों...

राजस्थान आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: 12,112 करोड़ की सौगात, किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे करोड़ों रुपये

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे पर 32 जिलों को ₹12,112 करोड़ की सौगात मिलेगी। उदयपुर में अटल जी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा और 67 लाख किसानों के खाते में डीबीटी से पैसे भेजे जाएंगे।

जयपुर। राजस्थान के लिए आने वाला सप्ताहांत विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है। देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर राजस्थान पहुँच रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान गृहमंत्री प्रदेश के 32 जिलों को 12,112 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और झीलों की नगरी उदयपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उदयपुर में रेड कारपेट वेलकम और नो-फ्लाई जोन

तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार देर शाम करीब 9 बजे उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर उतरेंगे। डबोक एयरपोर्ट पर खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनकी अगवानी और स्वागत करेंगे। इसके बाद अमित शाह सड़क मार्ग से होते हुए फतहसागर स्थित सर्किट हाउस पहुँचेंगे, जहाँ उनका रात्रि विश्राम तय किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-CM भजनलाल का रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में 1100 रुपये, आशा सहयोगिनियों का बढ़ा मानदेय!

अमित शाह के आगमन को देखते हुए उदयपुर में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा घेरा तैयार किया गया है। डबोक एयरपोर्ट, सर्किट हाउस और उदय किरण अधिकारी विश्राम गृह के आसपास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया है। इस दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन, यूएवी (UAV), हॉट एयर बैलून या अन्य उड़ने वाले उपकरणों को उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को गृहमंत्री उदयपुर के प्रसिद्ध जेके चौराहे पर एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहाँ वे देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अष्टधातु से निर्मित यह प्रतिमा इलाके के मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। अनावरण स्थल के आसपास सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-धौलपुर में बड़ा हादसा टला: दमोह झरना देखने गए 100 युवक उफनती नदी में फंसे, 4 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकले

इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और किसानों को सीधी मदद

गृहमंत्री का यह दौरा राज्य के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती देने वाला साबित होगा। 12,112 करोड़ रुपये के इस विशाल पैकेज में प्रदेशभर के सड़क निर्माण, ऊर्जा, पेयजल, बुनियादी शिक्षा, डेयरी विकास, लोक निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े दर्जनों बड़े प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

इसके साथ ही, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए गृहमंत्री एक सिंगल क्लिक के जरिए करोड़ों रुपये की राशि किसानों के सीधे खातों में भेजेंगे। ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि’ की अगली किस्त के रूप में प्रदेश के करीब 67 लाख किसानों को 667 करोड़ रुपये डीबीटी (DBT) के जरिए ट्रांसफर किए जाएंगे। वहीं ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के तहत राहत राशि का इंतज़ार कर रहे किसानों को भी 152 करोड़ रुपये का क्लेम भुगतान जारी किया जाएगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image