Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsAmit Shah Meeting: तीन नए कानूनों पर गृह मंत्री अमित शाह ने...

Amit Shah Meeting: तीन नए कानूनों पर गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक, सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- कानूनों के क्रियान्वयन में जम्मू-कश्मीर की भूमिका अच्छी, जहां कमी, वहां दुरूस्त किया जाएगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कानूनों के क्रियान्वयन में जम्मू-कश्मीर की भूमिका अच्छी रही है, हालांकि कुछ बिंदुओं पर सुधार की जरूरत है, जिसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

New Criminal Laws in Jammu Kashmir : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की.

गृहमंत्री से मुलाकात के बाद उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा ?

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- एक हद तक इन कानूनों के क्रियान्वयन में जम्मू-कश्मीर की भूमिका अच्छी रही है. कुछ बिंदुओं पर हमारी कमी रही है, उसे दूर किया जाएगा.

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए इसे लागू करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन चूंकि ये नए कानून हैं, इसलिए लोगों को जागरूक करने के प्रयास किए जाने चाहिए, इसके लिए चुनी हुई सरकारों को और अधिक प्रयास करने की जरूरत है.

पिछले साल लागू हुए थे नए कानून

अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला और सिन्हा के अलावा केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार के शीर्ष अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक में बैठक में शामिल हुए. भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने क्रमशः औपनिवेशिक युग की भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लिया है. नए कानून पिछले साल एक जुलाई से लागू हुए थे.

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह इससे पहले उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular