Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsAmbala Murder: जमीन के लिए भाई ने ही भाई के परिवार को...

Ambala Murder: जमीन के लिए भाई ने ही भाई के परिवार को कर दिया खत्म,मां सहित 5 लोगों की बेरहमी से हत्या,शवों को जलाकर आरोपी फरार

अंबाला, नारायणगढ़ में एक पूर्व सैनिक ने अपनी मां और नाबालिग भतीजे-भतीजी समेत अपने परिवार के 5 सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी.पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार रात नारायणगढ के रटोर गांव में हुई जहां सेवानिवृत्त जवान भूषण कुमार ने कथित तौर पर परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और अपने पिता को भी घायल कर दिया.वारदात के समय पीड़ित सो रहे थे.उन्होंने बताया कि अपराध करने के बाद उसने शवों को जलाने की भी कोशिश की.

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि 2 भाइयों के बीच कथित भूमि विवाद के कारण यह घटना हुई.मृतकों की पहचान कुमार की मां सरूपी देवी (65), भाई हरीश कुमार (35), भाभी सोनिया (32) और उनके दो बच्चे पांच वर्षीय यशिका और 6 साल के मयंक के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पिता ओम प्रकाश भी हमले में घायल हो गए हैं और उनका नारायणगढ़ के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.सूचना मिलने पर अंबाला के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया.कथित तौर पर हत्या करने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं.पुलिस ने बताया कि ये टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं और मामले में जांच जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image