Tuesday, August 4, 2026
HomeLatest Newsलुसाने के मैदान में नीरज चोपड़ा की धमाकेदार एंट्री, लुसाने डायमंड लीग...

लुसाने के मैदान में नीरज चोपड़ा की धमाकेदार एंट्री, लुसाने डायमंड लीग 2026 में भारत का बेस्ट जेवलिन थ्रोअर दिखाएगा कमाल!

लुसाने डायमंड लीग 2026 में भारत की नजर एक बार फिर नीरज चोपड़ा पर होगी। कॉमनवेल्थ गेम्स में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद नीरज अब अपने पसंदीदा मैदान पर उतरेंगे। यहां उन्होंने पहले भी शानदार थ्रो किए हैं। इस बार उनका मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम और श्रीलंका के कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट रुमेश पथिराजे से होगा। क्या नीरज इस बार फिर भारत को पदक दिला पाएंगे?

लुसाने डायमंड लीग 2026:नई दिल्लीओलिम्पिक मेडेलिस्ट नीरज चोपड़ा एक बार फिर लुसाने के उस मैदान पर उतरेंगे जहां उन्होंने अभी तक का 4 बेस्ट थ्रू किया था। इसी मैदान पर से नीरज चोपड़ा ने पिछले साल दूसरा स्थान हासिल किया था और इस बार वो फिर 21 अगस्त को स्विट्जरलैंड में होने वाली लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। कमर की चोट से वापसी कर रहे नीरज के लिए यह सीजन का तीसरा इवेंट होगा। अभी कामनवेल्थ गेम्स में भी सीजन का बेस्ट थ्रू कर के नीरज ने सिल्वर भारत की झोली में डाला था। नीरज के सामने इस बार लुसाने के इस मैदान में,कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रुमेश पथिराजे, पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम होंगे।

2025 में नीरज पहली बार लुसाने के डायमंड लीग में उतरे थे और ये साल 2026 उनका दूसरी बार है। इस मैदान में पिछली बार उन्होंने वहां 85.69 मीटर का थ्रो कर चौथा स्थान हासिल किया। हाल ही में 31 जुलाई 2026 को ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने जो 85.83 मीटर का थ्रो फेंका था, वह इस साल का उनका सबसे सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। मेडल जीतने के बाद नीरज ने कहा था कि उनकी वापसी सही दिशा में जा रही है और आने वाली प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन और बेहतर करने की कोशिश रहेगी।

लुसाने नीरज के पसंदीदा मैदानों में से एक है। 2022 में भी उन्होंने यहां 89.08 मीटर के थ्रो के साथ डायमंड लीग का खिताब जीता था। वहीं 2024 में 89.49 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में भारत को इस बार भी इस मैदान से उनके द्वारा एक पदक की उम्मीद है। इस बार के बड़े दावेदार रुमेश पथिराजे फॉर्म में चल रहे जेवलिन थ्रोअर हैं। इन्हों कॉमन वेल्थ 2026 में भी गोल्ड श्रीलंका की झोली में डाला था उनका व्यक्तिगत बेस्ट प्रदर्शन 92.62 मीटर है, जो उन्होंने इसी साल रोम के गोल्डन गाला में बनाया था। इस सीजन में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image