Saturday, June 13, 2026
HomeLatest Newsजन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर,...

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक और 2 युवतियों की मौत

Ajmer Accident News: अजमेर के बांदनवाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो छात्राओं और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब छात्राओं के शव गांव पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Ajmer Accident News: अजमेर जिले के बांदनवाड़ा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2 छात्राओं और एक युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद जिस परिवार में जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही घंटों में मातम पसर गया. इस घटना ने न केवल मृतकों के परिजनों बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.

तीनों की मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार, हादसा बांदनवाड़ा क्षेत्र के पास हुआ, जहां तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों छात्राओं और युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दोनों सहेलियों की साथ उठी अर्थी

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों छात्राओं के शव उनके गांव पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. गांव की गलियों में मातम पसरा हुआ था और हर आंख नम दिखाई दे रही थी. इस हादसे का सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य तब सामने आया, जब साथ में पढ़ने वाली और हर समय एक-दूसरे की साथी रही दोनों सहेलियों की अर्थी एक साथ उठी.

जन्मदिन के जश्न मातम में बदला

ग्रामीणों ने बताया कि जिस दिन परिवार में जन्मदिन का उत्सव मनाया जा रहा था, उसी दिन यह दुखद हादसा हो गया. खुशियों का माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल गया. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘राष्ट्र प्रथम‘ की भावना और समाज के प्रति संवेदनशीलता ही नागरिक की सबसे बड़ी पहचान’, ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग पर बोले सीएम भजनलाल शर्मा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image