Saturday, July 18, 2026
HomeIndiaअहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 8 की मौत, 10...

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 8 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Ahmedabad Firecracker Factory Blast: गुजरात के अहमदाबाद में कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक घायल हैं। पुलिस, दमकल और राहत दल मौके पर बचाव अभियान चला रहे हैं।

Ahmedabad Firecracker Factory Blast: गुजरात के अहमदाबाद से शनिवार को एक दर्दनाक हादसे हो गया. जहां शहर के रामोल-गात्राड रोड पर नहर किनारे संचालित एक कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. जानकारी के अनुसार, हादसे में अब तक 8 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 से अधिक घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

राहत एवं बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. शुरुआती जानकारी में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन मलबे में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मलबे में और भी लोग फंसे हो सकते हैं, इसलिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है.

अवैध रूप से संचालित हो रही थी फैक्ट्री

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां कथित रूप से अवैध तरीके से पटाखा निर्माण का काम किया जा रहा था. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे. प्रशासन यह भी पता लगा रहा है सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर राजमौली ने दिया बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ में मंदाकिनी का फर्स्ट लुक रिवील किया


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image