Priyanka Chopra Varanasi Look: फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के 44वें जन्मदिन के मौके पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ से उनका पहला लुक जारी किया है. पोस्टर में प्रियंका ‘मंदाकिनी’ के किरदार में बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं. जिसको देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
Grace when she smiles.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) July 18, 2026
Fire when she doesn’t.
Mandakini… @PriyankaChopra in #Varanasi pic.twitter.com/4lYerYbm4Q
राजामौली ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखी ये बात
राजामौली ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘”मुस्कराने पर ग्रेस… और न मुस्कराने पर आग. ‘मंदाकिनी’…” इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के सेट से प्रियंका चोपड़ा की एक और तस्वीर भी शेयर की. पोस्टर में प्रियंका काले कलर के आउटफिट में गंभीर और प्रभावशाली अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जिसे फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.
फिल्म की कहानी
‘वाराणसी’ एक भव्य पौराणिक-फैंटेसी और एडवेंचर फिल्म है, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी 512 ईस्वी के एक ऐसे रहस्यमयी समुदाय के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास एक ऐसा प्राचीन रहस्य है जो पूरी दुनिया को बचाने की क्षमता रखता है.
कहानी के अनुसार, 2027 ईस्वी में ‘शंभवी’ नाम का एक विशाल क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता है, जिससे दुनिया विनाश के कगार पर पहुंच जाती है. इसके बाद सदियों पुराने उस रहस्य की अहमियत सामने आती है.
7 अप्रैल 2027 को होगी रिलीज
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह मेगा बजट फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का संगीत एम.एम. कीरवाणी ने तैयार किया है, जिन्हें राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए ऑस्कर सम्मान मिल चुका है.’वाराणसी’ का निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस के बैनर तले किया गया है. प्रियंका चोपड़ा के पहले लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. अब फैंस को फिल्म के टीज़र और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है.



