Monday, July 1, 2024
Homeताजा खबरदिल्ली में फिर नृशंसता : गीता कॉलोनी में मिले महिला के शरीर...

दिल्ली में फिर नृशंसता : गीता कॉलोनी में मिले महिला के शरीर के टुकड़े, एक बैग में सिर और दूसरे में बाकी के अंग भरे थे

देश की राजधानी नई दिल्ली में जघन्य वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन वहां पर महिलाओं के साथ इस तरह की नृशंस वारदातें घट रही हैं कि लोगों की रूह कापं उठे। इस बार गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास एक महिला के शव के टुकड़े मिले हैं। ये दो काले बैगों में रखे थे। एक बैग में सिर और दूसरे बैग में बाकी के अंग रखे थे। पुलिस ने बताया कि कुछ अंग मिसिंग हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने बताया कि वारदात को लेकर एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस को सुबह सवा नौ बजे सूचना दी। उसने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे रखे दौ बैगों में मानव अंग हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे बरामद कर लिया। कटे हुए सिर पर बड़े बाल हैं इससे अनुमान लगाया गया कि यह महिला का शव है। महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। ऑर्थो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद इसकी पुष्टि होगी। कोतवाली थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए क्राइम और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। और सबूत इकट्ठा करने के लिए ड्रोन की मदद से इलाके में तलाशी कर रहे हैं।

नहीं भुला पाए साक्षी हत्याकांड : सड़क पर 200 बार चाकू घोंपा, 6 बार सिर पर पटका पत्थर

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई को 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी गई थी। आरोपी साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह घटना पास लगे CCTV में कैप्चर हो गई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि साहिल ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था, जिससे साहिल ने साक्षी की हत्या कर दी थी। 

निक्की यादव हत्याकांड : लिव इन पार्टनर ने गला घोंटकर फ्रिज में रख दिया था शव

दिल्ली में इसी साल फरवरी में निक्की यादव हत्याकांड सामने आया था। उसके लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत ने उसकी हत्या कर दी थी। दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ था। 10 फरवरी को हत्या वाले दिन साहिल ने उसको बुलाया और दोनों कार से घूमने निकल गए। दोनों कश्मीरी गेट के पास पहुंचे। यहां फिर झगड़ा हुआ और गुस्साए साहिल ने कार में ही मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंट दिया। हत्या के बाद साहिल ने अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया।

श्रद्धा मर्डर केस : 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे, फिर जंगल में फेंके

पिछले साल मई में श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने सबको चौंका दिया था। आफताब ने 18 मई 2022 को अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की। बाद में उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। फिर उन्हें जंगल में फेंकता रहा। आफताब ने जिस कमरे में श्रद्धा की डेड बॉडी के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, वह उसी कमरे में लगातार 18 दिन सोता रहा। इतना ही नहीं वह रोज फ्रिज खोलकर श्रद्धा के कटे हुए सिर को भी देखता था। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments