Sanchita Ugale Died: टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. एक्ट्रेस संचिता उगले ने खुदकुशी कर ली है. वह सिर्फ 30 साल की थीं. ये खबर जैसे ही सामने आई मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है. सभी के मन में एक ही सवाल था की आखिर वह क्या वजह थी, जिसकी वजह से संचिता ने यह कदम उठाया. वह मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में रहती थीं. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम 6.30 बजे से 7.30 के बीच हुई.

मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट
संचिता की अपने परिवार के साथ रहती थीं, लेकिन जिस समय यह घटना हुई उस समय वह घर पर अकेली थीं. पुलिस ने बताया की संचिता ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है. पुलिस ने यह भी बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो किया था शेयर
इस घटना ने मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. संचिता उगले सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं. बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं. ऐसे में इस खबर ने फैंस को लेकर फैंस भी हैरान हैं.

‘छावा’ में निभाया था ताराबाई का किरदार
संचिता उगले ने कई लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था. वह टीवी दर्शकों के बीच अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने चर्चित धारावाहिकों ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में अभिनय किया था. इसके अलावा वह फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई के किरदार में भी नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें: महंगाई का तगड़ा झटका! मई में थोक मुद्रास्फीति 9.68% पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं और महंगी



