Friday, May 15, 2026
HomeIndiaक्या है सचिन में.... 'लप्पू सा सचिन है, झींगुर सा लड़का...', वायरल...

क्या है सचिन में…. ‘लप्पू सा सचिन है, झींगुर सा लड़का…’, वायरल हो रहा वीडियो देखा क्या आपने ?

सीमा हैदर और सचिन का लव स्टोरी ने पूरे भारत और पाकिस्तान में धमाल मचाया. पहले पब्जी गेम खेलते हुए सचिन की सीमा हैदर से दोस्ती हुई. उसके बाद दोनो का प्यार परवान चढ़ा. प्यार में सीमा सचिन ने हद के साथ सरहदें भी पार कर दी. पाकिस्तान से सीमा हैदर नेपाल के जरिए अवैध तरीके से भारत आ पहुंची. सीमा हैदर साथ में अपने 4 बच्चें को भी लेकर भारत आ गई.
अब सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी के ऊपर म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते ने गाना बनाया है वह तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सचिन की पड़ोसन की मीडिया से बातचीत को लेकर उसमें म्यूजिक का तड़का लगाया है. इस फिल्मी प्रेम कहानी को लेकर लोगों के अपनी- अपनी राय है. वहीं मीडिया से बातचीत में सीमा को लेकर सचिन की पड़ोसन ने जो कहा वह वायरल हो गया. तीखी आवाज में सीमा के प्रति उन्होंने गुस्से में ऐसी बातें कह डाली कि उस पर मीम बनने लगे. 
यशराज मुखाते की इस वायरल वीडियो में सचिन की पड़ोसन ने कहा था- ‘सचिन.. क्या है सचिन में.. लप्पू का सचिन है… वो झींगुर सा लड़का…बोलता वो है न … ऐसा क्या है सचिन में… उससे प्यार करेगी सीमा’. महिला के इस वीडियो पर हजारों मीम बने. ‘रसोड़े में कौन था?’ टाइटल फेम म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते ने इस पर गाना बना दिया. जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगो वे पंसद किया है लोग यशराज के गाने के वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. लोग इसपर लिख रहे हैं- यकीन नहीं होता कि तुमने इतनी बुरी तरह चिड़चिड़ी आवाज में बोले गए डायलॉग में भी म्यूजिकल तड़का लगा दिया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular