Thursday, June 25, 2026
HomeIndiaजयपुर में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश के बीच गर्मी, उमस से...

जयपुर में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश के बीच गर्मी, उमस से मिली राहत

जयपुर। राजधानी जयपुर में गुरुवार को दिनभर की उमस और गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। शाम होते ही शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लंबे समय बाद मौसम सुहावना हो गया।

बारिश शुरू होते ही शहर की कई प्रमुख सड़कें और निचले इलाके पानी से भर गए। जगह जगह जलभराव की स्थिति बनने से वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, तेज बारिश के बावजूद लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। पिछले कई महीनों से लगातार पड़ रही गर्मी और उमस के कारण लोग दिन रात एसी, कूलर और पंखों का सहारा लेने को मजबूर थे, लेकिन बारिश के बाद मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

शाम के समय बारिश का आनंद लेने के लिए कई लोग घरों से बाहर निकले। बच्चों ने बारिश में खेलते हुए मौसम का भरपूर आनंद लिया, वहीं कई परिवार पार्कों और खुले स्थानों पर सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। किसानों और आम लोगों ने भी इस बारिश को फसलों और जल स्रोतों के लिए लाभदायक बताया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।

जागो इंडिया जागो टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मौसम का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे और लंबे समय से पड़ रही गर्मी से राजधानीवासियों को बड़ी राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव का लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image