Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsVladimir Putin On Greenland: ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर दावों पर पहली...

Vladimir Putin On Greenland: ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर दावों पर पहली बार आया रूस का रिएक्शन, पुतिन बोले- इस मुद्दे से हमारा कोई लेना-देना नहीं’

Vladimir Putin On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों पर पहली बार रूस की प्रतिक्रिया सामने आई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ग्रीनलैंड से जुड़े मामले से रूस का कोई लेना-देना नहीं है।

Vladimir Putin On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड हासिल करने की कोशिशों ने जहां डेनमार्क को असमंजस में डाल दिया है, वहीं नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) देशों की एकता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले से रूस का कोई संबंध नहीं है।

‘डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को हमेशा एक उपनिवेश की तरह माना’

पुतिन ने बुधवार देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ‘इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है कि ग्रीनलैंड के साथ क्या होता है. उनका यह बयान टेलीविजन पर प्रसारित किया गया. रूस के राष्ट्रपति ने कहा, ‘यूं तो डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को हमेशा एक उपनिवेश की तरह माना है और उसके प्रति क्रूर नहीं, तो काफी कठोर रवैया तो अपनाया ही है लेकिन यह बिल्कुल अलग मामला है और मुझे संदेह है कि अभी किसी की इसमें रुचि होगी.’

पुतिन याद दिलाई ये बात

पुतिन ने कहा, ‘इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है. मुझे लगता है कि वे इसे आपस में सुलझा लेंगे.’ उन्होंने जिक्र किया कि 1917 में डेनमार्क ने इस द्वीप समूह को अमेरिका को बेच दिया था. पुतिन ने यह भी याद दिलाया कि 1867 में रूस ने अलास्का को 7.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर में अमेरिका को बेच दिया था.

ये भी पढ़ें: ‘अब दंगाइयों के मंसूबे नहीं होंगे कामयाब’, मदन दिलावर ने अशांत क्षेत्रों के लिए विधेयक लाने के फैसले का किया स्वागत, बोले- कानून व्यवस्था होगी और मजबूत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image