Friday, July 17, 2026
HomeLatest Newsकोहली-गंभीर विवाद पर कोटक का बड़ा खुलासा, बोले- दिन में 10 बार...

कोहली-गंभीर विवाद पर कोटक का बड़ा खुलासा, बोले- दिन में 10 बार होती है बातचीत, अनबन की खबरें पूरी तरह अफवाह

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच अनबन की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि दोनों दिन में कई बार बातचीत करते हैं।

Virat Kohli Gautam Gambhir Controversy : कार्डिफ। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच अनबन की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान भले दोनों साथ नजर न आएं, लेकिन वे दिन में करीब 10 बार बातचीत करते हैं। कोटक ने साफ किया कि टीम इंडिया में किसी तरह की संवादहीनता नहीं है। ऐसी अटकलें हैं कि गंभीर और कोहली काफी समय से एक-दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को सलाह दी गई है कि इन दोनों को एक साथ बिठाकर उनके मतभेदों को सुलझाने के लिए किसी मध्यस्थ की मदद ली जा सकती है।

कोटक ने अनबन की खबरों को अफवाह बताया

बर्मिंघम और कार्डिफ में अभ्यास सत्रों के दौरान भी दोनों को आपस में बातचीत करते नहीं देखा गया। कोहली को अभ्यास सत्र के बाद कोटक से बात करते हुए देखा गया। भारत की दूसरे वनडे में चार विकेट से हार के बाद जब कोटक से पूछा गया कि क्या वह कोहली और गंभीर के बीच ‘सेतु’ का काम कर रहे हैं तो वह हंसने लगे। उन्होंने कहा, विराट कोहली और गौतम गंभीर दिन में कम से कम 10 बार एक-दूसरे से बात करते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें (कोहली को) मुख्य कोच से संवाद करने के लिए किसी माध्यम की जरूरत है।

कोटक ने कहा, आपने संवादहीनता की बात की है। मुझे नहीं पता कि आप ये बातें कहां से सुनते हैं लेकिन ये कोरी अफवाहें हैं। कोटक ने अपने पूर्ववर्ती अभिषेक नायर की हालिया टिप्पणी को दोहराया कि जब तक स्वयं दिग्गज बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी पर सलाह न मांगे, तब तक उन्हें कोई सलाह नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा, जब विराट बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं, तो बल्लेबाजी कोच के तौर पर मैंने यह महसूस किया है कि अगर वह सुझाव नहीं मांगते हैं या कोई ऐसी महत्वपूर्ण बात नहीं है जिस पर ध्यान देने की जरूरत हो तो उन्हें परेशान करने का कोई मतलब नहीं है। आपको उन्हें बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए।

कोटक ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर अभ्यास सत्र के दौरान कोहली से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, यह बातचीत मुख्य रूप से उनके फुटवर्क, कुछ ऐसी बातों पर केंद्रित थी जो उन्होंने अभ्यास सत्र शुरू होने से पहले मुझे बताई थी। अभ्यास सत्र के बाद भी हम इस पर बात कर रहे थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image