Friday, July 17, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainment'3 इडियट्स' की कहानी सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी', आमिर खान...

‘3 इडियट्स’ की कहानी सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी’, आमिर खान बोले- ‘चतुर का दावा पूरी तरह गलत’

Aamir Khan On Sonam Wangchuk: आमिर खान ने कहा है कि फिल्म '3 इडियट्स' का रैंचो (फुनसुख वांगडू) किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था। उन्होंने ओमी वैद्य के दावे को गलत बताया और सोनम वांगचुक के अनशन पर भी चिंता जताई।

Aamir Khan On Sonam Wangchuk: अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में निभाया गया फुनसुख वांगडू (रैंचो) का किरदार पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था. उन्होंने इसे वर्षों से चली आ रही ‘गलत धारणा’ बताया. साथ ही उन्होंने वांगचुक के जारी अनशन पर चिंता जताते हुए उनके अनशन के जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई. आमिर खान ने यह बात लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आयोजित एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान कही. इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

‘फिल्म बनाते समय हम सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे’

फिल्म ‘3 इडियट्स’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था और यह वर्ष 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म में आमिर खान ने फुनसुख वांगडू उर्फ रैंचो का किरदार निभाया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित था, तो आमिर ने कहा, ‘नहीं, यह सही नहीं है. यह वास्तव में एक गलत धारणा है. जब हम ‘3 इडियट्स’ बना रहे थे, तब मुझे, निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी किसी को भी सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी. हम उन्हें नहीं जानते थे.’ उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जो काम कर रहे हैं, वह अपने आप में सराहनीय है और उनके योगदान का सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं कि उन्हें फिल्म के किसी किरदार से जोड़ा जाए.

चतुर के दावे को बताया गलत

हाल ही में फिल्म में ‘चतुर’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि फिल्म का मुख्य किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर खान ने कहा,”मैंने हाल ही में चतुर (ओमी वैद्य) का वीडियो देखा. वह इस मामले में गलत हैं.’

वांगचुक के अनशन पर जताई चिंता

आमिर खान ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उनसे अपना अनशन समाप्त करने की अपील की. उन्होंने कहा-‘हम सभी उनकी सेहत को लेकर बहुत चिंतित हैं. हमें उम्मीद है कि इस पूरे मामले का सकारात्मक समाधान निकलेगा. हम चाहते हैं कि वह अपना अनशन खत्म करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.’

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर किए हवाई हमले, चाबहार पोर्ट समेत पुलों अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image