Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsLok Sabha Election 2024 : EVM ले जा रहा वाहन नदी में...

Lok Sabha Election 2024 : EVM ले जा रहा वाहन नदी में डूबा,जानें कैसे और कहां हुआ हादसा ?

उत्तरी लखीमपुर (असम),असम के लखीमपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक वाहन को लेकर जा रही नौका अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बह गई, जिसके चलते उस वाहन में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पानी में आंशिक रूप से डूब गई.एक अधिकारी ने बताया कि वाहन का चालक और उसमें सवार चुनाव अधिकारी वाहन में पानी घुसने से पहले ही उसमें से निकल गए.

कैसे हुआ हादसा ?

अधिकारी ने कहा कि सुबह जब मतदान शुरू हुआ तो एक EVM में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे बदलने के लिए एक वाहन ईवीएम लेकर सादिया से अमरपुर इलाके में जा रहा था.सादिया में ठहरी एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने ईवीएम लेकर वाहन चालक और एक अधिकारी को रवाना किया था.जब एक नौका वाहन को लेकर देवपानी नदी से गुजर रही थी, तभी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज लहरें उठने लगीं.पानी की तेज लहरों में फंस कर नौका डूब गई और वाहन भी आंशिक रूप से डूब गया.”

EVM को पहुंचा नुकसान

अधिकारी ने कहा, ”वाहन को पानी से बाहर निकालने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल का एक दल भेजा गया.बदलने के लिए ले जाई जा रही EVM को घटना में नुकसान पहुंचा.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image