Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsUttar Pradesh : दुर्गा पूजा पंडाल में लाठीचार्ज, अभद्रता करने के आरोपी...

Uttar Pradesh : दुर्गा पूजा पंडाल में लाठीचार्ज, अभद्रता करने के आरोपी थाना प्रभारी पर कार्रवाई, जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव क्षेत्र स्थित बिल्थरा रोड कस्बे में दुर्गा पूजा पंडाल के पास मोटरसाइकिल टक्कर के बाद पुलिस पर लाठीचार्ज और अभद्रता के आरोप लगे। आरोपित थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह को हटाकर जांच के आदेश दिए गए। नाराज लोगों ने करीब पांच घंटे धरना—प्रदर्शन किया और पंडाल की बिजली बंद कर दी।

Uttar Pradesh News : बलिया। बलिया जिले के उभांव क्षेत्र स्थित बिल्थरा रोड कस्बे के एक दुर्गा पूजा पंडाल के प्रांगण में कथित रूप से लाठीचार्ज और अभद्रता करने के आरोप में थाना प्रभारी को हटा दिया गया और उसके विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं। अभद्रता से नाराज लोगों ने इसके खिलाफ तकरीबन पांच घंटे तक धरना—प्रदर्शन किया था।

दुर्गा पूजा पंडाल में लाठीचार्ज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिल्थरा रोड कस्बे में कृषि मंडी के पास स्थित इंडियन क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल के पास मंगलवार की रात दो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई थी। क्लब के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अकारण लाठीचार्ज कर दिया।

सिंह ने बताया कि घटना के विरोध में क्लब के सदस्यों ने पंडाल प्रांगण में धरना—प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद इस आंदोलन के समर्थन में कस्बे की सभी दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य भी आ गए और उन्होंने पंडाल की प्रकाश व्यवस्था को ठप्प कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक धरना—प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला और रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता मौके पर पहुंचे। शुक्ला ने बुधवार को तड़के प्रदर्शनकारियों की मांग मानते हुए प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को हटाने और आरोपों की जांच रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता से कराने की घोषणा की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular