Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsTrump and Putin Meeting: रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर कराने की तैयारी! डोनाल्ड...

Trump and Putin Meeting: रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर कराने की तैयारी! डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच कब और कहां होगी मुलाकात, जानें तारीख

Donald Trump Will meet Vladimir Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे, ताकि यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर चर्चा हो सके। ट्रंप ने इसे बहुप्रतीक्षित बैठक बताया और उम्मीद जताई कि सकारात्मक नतीजे निकलेंगे।

Trump and Putin Meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने पर चर्चा के लिए अगले शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे. उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात से सकारात्मक निष्कर्ष निकल सकते हैं. हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से ट्रंप इस बात को लेकर निराशा व्यक्त कर रहे हैं कि संघर्ष को रोकने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं हो रहे हैं.

ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात पर कही ये बात

पुतिन के साथ इस संभावित मुलाकात को बहुप्रतीक्षित बैठक करार देते हुए ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि यह बैठक 15 अगस्त को अलास्का में होगी. उन्होंने कहा कि ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी. हालांकि इस संभावित मुलाकात को लेकर रूस की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई। लेकिन दोनों देशों ने अगले सप्ताह बैठक के संकेत दिए हैं.

रूस समझौते के लिए रख सकता ये प्रस्ताव

इससे पहले ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि किसी भी समझौते में संभवतः कुछ इलाकों की अदला-बदली शामिल हो सकती है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी. क्रेमलिन के करीबी लोगों समेत कुछ विश्लेषकों का मानना है कि रूस उन इलाकों को छोड़ने का प्रस्ताव दे सकता है जो उन 4 क्षेत्रों के बाहर हैं, जिन्हें वह पहले ही अपने देश में मिला लेने का दावा कर चुका है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Talks Putin: भारत-अमेरिकी रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने पुतिन से की बात, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image