Saturday, May 30, 2026
HomeIndiaरूस से अब और तेल खरीद सकता है भारत, अमेरिका ने प्रतिबंधों...

रूस से अब और तेल खरीद सकता है भारत, अमेरिका ने प्रतिबंधों में छूट बढ़ाने का किया ऐलान

Russian Oil Sanctions: अमेरिका ने Russia से तेल खरीद पर लगी पाबंदियों में राहत को एक महीने और बढ़ा दिया है, जिससे India समेत कई देशों को फायदा मिल सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, 17 अप्रैल तक समुद्र में मौजूद रूसी तेल के लिए यह छूट 16 मई तक लागू रहेगी।

Russian Oil Sanctions: अमेरिका ने रूसी तेल खरीद पर प्रतिबंधों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने की छूट को एक महीने और बढ़ा दिया है, जबकि कुछ दिन पहले ही उसने यह विशेष राहत देने संबंधी कदम को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही थी. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि अमेरिका रूसी तेल और ईरानी तेल से जुड़ी छूट की अवधि को आगे नहीं बढ़ाएगा.

कब तक रूसी तेल खरीदने की छूट ?

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों से छूट की अवधि को 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में मौजूद तेल के लिए 16 मई तक बढ़ा दिया है. इससे पहले अमेरिका ने भारत को 5 मार्च से एक महीने के लिए रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी. इसके कुछ दिन बाद कई अन्य देशों को भी इसी तरह की छूट दी गई थी जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई.

अमेरिका द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया सामान्य लाइसेंस ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा या यूक्रेन के कुछ हिस्सों में स्थित किसी व्यक्ति, संस्था या संयुक्त उद्यम से जुड़े किसी भी लेनदेन को अधिकृत नहीं करता है.

छूट के कारण रूस 14 करोड़ बैरल तेल वैश्विक बाजार तक पहुंचा

अमेरिका एवं इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत करने के बाद से तेल कीमतें बढ़ने के मद्देनजर प्रतिबंधों में पहले दी गई छूट के कारण पोतों पर पहले से लदा रूस का 14 करोड़ बैरल तेल वैश्विक बाजारों तक पहुंचा.

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के आदेश में कहा गया, ’17 अप्रैल, 2026 से प्रभावी सामान्य लाइसेंस संख्या 134ए, जो 19 मार्च, 2026 को जारी किया गया था और जिसकी अवधि 11 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो गई थी, की जगह अब सामान्य लाइसेंस संख्या 134बी को लागू किया जाएगा.’

ये भी पढ़ें: फास्ट फूड खाने की लत पड़ी भारी, 10 साल की बच्ची का लिवर फेल, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image