Saturday, September 26, 2026
HomeIndiaUP में आंधी-बारिश से 12 मौतें, 58 जिलों में स्कूल बंद; उत्तराखंड...

UP में आंधी-बारिश से 12 मौतें, 58 जिलों में स्कूल बंद; उत्तराखंड में बर्फबारी-लैंडस्लाइड, 14 राज्यों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई है और 58 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। चक्रवात अर्नब के असर से यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। उत्तराखंड में बर्फबारी और लैंडस्लाइड से सड़कें प्रभावित हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। जानिए देशभर के मौसम का ताजा अपडेट।

नई दिल्ली: चक्रवात अर्नब के असर से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में तेज बारिश हो रही है। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बारिश और आंधी से जुड़े अलग-अलग हादसों में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।प्रदेश के 32 जिलों में बाढ़ का खतरा बताया गया है। शनिवार को 58 जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं। लखनऊ, सुल्तानपुर और शामली में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज भी बंद रहेंगे।कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज आंधी और बारिश के कारण एक कार पलट गई। कार में पांच लोग फंस गए।

छत्तीसगढ़ में भी करीब 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। खराब मौसम को देखते हुए शनिवार को राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।बिहार में बारिश के कारण सुपौल के 50 गांव प्रभावित हुए हैं। राज्य के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई है। चमोली के हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ में बर्फबारी दर्ज की गई।वहीं पिथौरागढ़-घाट सड़क पर लैंडस्लाइड के कारण 300 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं।मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है।फिलहाल कई राज्यों में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image