Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsUP के एटा में बड़ा सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस खाई...

UP के एटा में बड़ा सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 से अधिक लोग घायल

एटा (उप्र), एटा जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरी एक बस खाई में गिरकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार देर रात लगभग 10 बजे की है. बस पलटने से बारातियों में चीख पुकार मच गई और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. घटना की सूचना पाकर पिलुआ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

बारातियों को लेकर जा रही थी बस

यह बस दिल्ली के सुल्तानपुरी से बेवर के नवीगंज में बारातियों को लेकर जा रही थी. घटना की सूचना पर एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी भी मेडिकल कालेज पहुंच गए.

हादसे में 12 से अधिक लोग घायल

चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उन्हें नगरिया मोड के समीप सड़क हादसे की सूचना मिली जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों की हालत स्थिर है और एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूटी है लेकिन वह खतरे से बाहर है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image