Akshay Kumar Disha Patani Song : मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर कॉमेडी के रंग में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी पार्ट पहले की फिल्मों से अलग अंदाज और नई कहानी के साथ दर्शकों के सामने आएगी।
फिल्म की सबसे खास बात यह है कि मेकर्स ने ‘वेलकम’ के लोकप्रिय और कल्ट सॉन्ग ‘ऊंचा लंबा कद’ को नए अंदाज में रीक्रिएट किया है। हाल ही में इस गाने का नया वर्जन रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। नए म्यूजिक, भव्य विजुअल्स और दमदार स्टारकास्ट के साथ यह गाना फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ाने का काम कर रहा है। वहीं, अक्षय कुमार का मजेदार अंदाज एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए तैयार नजर आ रहा है।
रिलीज हुआ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी ने खींचा ध्यान
अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और प्रमोशनल कंटेंट को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार गाने में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ नहीं, बल्कि दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और डांस मूव्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म ‘वेलकम’ के ओरिजिनल हिट ट्रैक ‘ऊंचा लंबा कद’ का संगीत मशहूर संगीतकार आनंद राज आनंद ने तैयार किया था। वहीं, इसके नए वर्जन को संगीतकार विक्रम मोंट्रोस ने रीक्रिएट किया है।
हालांकि, नया वर्जन सुनने के बाद कई दर्शकों को ओरिजिनल गाने वाली वही ऊर्जा और नॉस्टैल्जिक फीलिंग महसूस नहीं हो रही है, जिसने इसे एक कल्ट सॉन्ग बनाया था। इसके बावजूद मेकर्स ने गाने की मूल धुन और अंदाज के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है, जिससे इसकी पहचान बरकरार रखने की कोशिश साफ नजर आती है।
दिशा-अक्षय की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल
‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ में इस बार अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ की जगह दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। ऐसे में ओरिजिनल गाने के फैंस कटरीना कैफ को जरूर मिस कर रहे हैं, लेकिन दिशा ने अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से गाने में नई ऊर्जा लाने की कोशिश की है। दिशा का अलग अंदाज इसे थोड़ा पार्टी वाला फील दे रहा है। गाने के इस नए वर्जन को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। गाने के इस नए संस्करण को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गीतकार मेघा बाली ने इसमें कुछ नए बोल जोड़कर इसे ताजा अंदाज देने की कोशिश की है। म्यूजिक की बात करें तो गाने की बीट्स काफी एनर्जेटिक हैं और इसे एक पार्टी एंथम का रूप देने का प्रयास साफ नजर आता है। वहीं, लोकेशन्स और विजुअल ट्रीटमेंट में भी कुछ नया देखने को नहीं मिलता, क्योंकि इससे पहले अक्षय कुमार के कई गानों में इसी तरह का भव्य और रंगीन अंदाज दर्शक देख चुके हैं।



