Monday, June 1, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान भाजपा को मिला नया रणनीतिकार, जानें कौन हैं अजेय कुमार जो...

राजस्थान भाजपा को मिला नया रणनीतिकार, जानें कौन हैं अजेय कुमार जो बने संगठन महामंत्री

Rajasthan News: राजस्थान भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए अजेय कुमार को नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले यह नियुक्ति भाजपा की चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rajasthan Politics : बीजेपी ने अजेय कुमार को राजस्थान भाजपा का नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है. इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक आदेश जारी किया है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो रही हैं. इस फैसले को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कौन हैं अजेय कुमार?

अजेय कुमार मूल रूप से सहारनपुर के निवासी हैं. उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में की थी. संघ में लंबे समय तक काम करने के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. वे श्रीनगर (पौड़ी) में नगर प्रचारक, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में जिला प्रचारक तथा अल्मोड़ा में विभाग प्रचारक रह चुके हैं. इसके चलते उन्हें पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों की सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

भाजपा में क्यों अहम होता है संगठन महामंत्री का पद?

भाजपा की संगठनात्मक संरचना में प्रदेश संगठन महामंत्री को सबसे प्रभावशाली पदों में से एक माना जाता है. प्रदेश अध्यक्ष जहां पार्टी का सार्वजनिक और राजनीतिक चेहरा होते हैं, वहीं संगठन महामंत्री पार्टी के सांगठनिक संचालन, रणनीति और कार्यकर्ता नेटवर्क को मजबूत करने का काम संभालते हैं. बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियां जैसे महत्वपूर्ण कार्य इसी पद की निगरानी में की जाती है. संगठन महामंत्री सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम भी करते हैं तथा जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाते हैं.

राजस्थान भाजपा संगठन को मजबूत और सक्रिय करने में अहम कदम

अजेय कुमार की नियुक्ति राजस्थान भाजपा के संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उनके संघ और भाजपा संगठन के लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राजस्थान जैसी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इकाई की जिम्मेदारी सौंपी है. यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं और भाजपा आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों को लेकर संगठन को और मजबूत करने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन कमांड सेंटर को बनाया निशाना, MQ-1 प्रीडेटर को मार गिराने का लिया बदला


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image