Monday, August 24, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentयूके की मॉली मैरी बक्ली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड 2026, भारत की...

यूके की मॉली मैरी बक्ली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड 2026, भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर-अप

जयपुर में आयोजित मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने खिताब जीता। इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनर-अप और भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर-अप रहीं। 20 देशों की प्रतिभागियों ने इस अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया। 9 दिनों तक चले आयोजन में फैशन, टैलेंट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ क्लीन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन का संदेश भी दिया गया।

जयपुर। जयपुर में आयोजित मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने खिताब अपने नाम किया। मानसरोवर स्थित अनंत महल में हुए इस अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट में 20 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि भारत की हीना ठाकुर ने सेकंड रनर-अप का खिताब जीता। जापान की काना सागारा थर्ड रनर-अप और जिम्बाब्वे की प्योरिटी तनात्स्वानाशे मकूबा फोर्थ रनर-अप रहीं।

मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का आयोजन 9 दिनों तक चला। इसमें अलग-अलग देशों से आई प्रतिभागियों ने फैशन, टैलेंट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपने देशों की पहचान को जयपुर के मंच पर पेश किया।प्रतियोगिता में नेशनल कॉस्ट्यूम, पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट एडवोकेसी और प्रश्न-उत्तर जैसे राउंड आयोजित किए गए। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में प्रतिभागियों ने अपने देश की पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति को प्रदर्शित किया।इस बार प्रतियोगिता की मुख्य थीम ‘क्लीन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन’ रही। प्रतिभागियों ने समुद्र और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। आयोजन के दौरान गाउन और स्विमसूट राउंड के फोटोशूट भी हुए।

ग्रैंड फिनाले की शुरुआत एनआईएफ ग्लोबल जयपुर के कमला पोदार इंस्टीट्यूट के डिजाइनिंग स्टूडेंट्स की ओर से तैयार की गई ड्रेसेज के ओपनिंग एक्ट से हुई।मिसेज कैटेगरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने विनिंग क्राउन जीता। भारत की जयपुर निवासी अदिति ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया।

कार्यक्रम में क्राउन पासिंग सेरेमनी भी आयोजित हुई, जिसे पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। विजेता मॉली मैरी बक्ली को क्राउन पहनाया गया।प्रतियोगिता के जूरी पैनल में जैस्मीन राणा, लॉरा हडसन, मिताली कौर, प्रियन सैन, योगेश मिश्रा, सीपी राठौड़, एकता जैन और मुकेश मिश्रा समेत कई सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी शाहरुख खान सुधीर ने की, जबकि संचालन राकेश शर्मा ने किया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image