Turkiye F-16 Crash: तुर्किये वायु सेना का F-16 लड़ाकू विमान मंगलवार देर रात क्रैश हो गया. यह हादसा पश्चिमी तुर्किये में एक राजमार्ग के पास हुआ. जिसमें पायलट की मौत हो गई. प्लेन क्रैश की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल और दमकल कर्मियों,चिकित्सा दल को मौके पर भेजा गया. रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक दल का गठन किया जाएगा.
उड़ान के कुछ समय बाद ही टूटा संपर्क
रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बालिकेसिर प्रांत में स्थित 9वें मुख्य जेट बेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान से आधी रात के आसपास रेडियो और रडार संपर्क टूट गया. मंत्रालय ने बताया कि तुरंत शुरू किए गए खोज और बचाव अभियान के बाद विमान का मलबा मिल गया. हादसे में पायलट की मौत हो गई. दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया और इसकी जांच के लिए एक दल का गठन किया जाएगा।
‘हुर्रियत’ अखबार के अनुसार, विमान इस्तांबुल-इज़मिर राजमार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ और प्लेन क्रैश के बाद उसका मलबा एक बड़े क्षेत्र में फैल गया। सुरक्षा बल, दमकल कर्मी और चिकित्सा दल घटनास्थल पर भेजा गया.




