Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentShanaya Kapoor Movie : ‘तू या मैं’ रिलीज के बाद शनाया कपूर...

Shanaya Kapoor Movie : ‘तू या मैं’ रिलीज के बाद शनाया कपूर का बड़ा खुलासा, मुश्किल दौर में मिली फिल्म ने बढ़ाया कॉन्फिडेंस

अभिनेत्री शनाया कपूर ने बताया कि फिल्म तू या मैं उन्हें ऐसे समय मिली जब उनमें आत्मविश्वास की कमी थी, लेकिन इस प्रोजेक्ट ने उन्हें मजबूत बनाया। बिजॉय नांबियार निर्देशित इस फिल्म में आदर्श गौरव भी हैं। कहानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की रोमांटिक ट्रिप के खतरनाक मोड़ पर आधारित है।

Shanaya Kapoor Movie : नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने अपनी हालिया फिल्म ‘तू या मैं’ की कई तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा और कहा कि यह फिल्म उन्हें तब मिली जब उनमें आत्मविश्वास की कमी थी। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बिजॉय नांबियार (Bejoy Nambiar) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कपूर के साथ आदर्श गौरव भी हैं।

‘तू या मैं’ ने बदली शनाया की जिंदगी

अभिनेत्री ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘तू या मैं’ की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस फिल्म ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है। शनाया ने 2025 में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने लिखा, “’तू या मैं’ मेरे जीवन में उस समय आई जब मुझमें आत्मविश्वास की कमी थी… और इसने मुझे वह आत्मविश्वास दिया… और उससे भी कहीं अधिक। ‘तू या मैं’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने मुझे बहुत कुछ सिखाया… इस कला को सीखने का मेरा सफर अभी लंबा है… इसलिए बिजॉय नांबियार और आनंद एल राय के थोड़े सनकी किरदार के साथ काम करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।’’

इंस्टाग्राम पर छलका शनाया का दिल

उन्होंने लिखा है, ‘‘बिजॉय नांबियार सर, अवनि को जीवंत करने के लिए धन्यवाद… मुझ पर विश्वास करने और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद… आपके निर्देशन में काम करने का मौका मिलने के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी! लव यू सर।”

यह फिल्म कपूर और गौरव द्वारा अभिनीत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी रोमांटिक छुट्टियां तब जानलेवा मोड़ ले लेती हैं जब वे खुद को एक मगरमच्छ के साथ स्विमिंग पूल में फंसा हुआ पाते हैं। इसका निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने किया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular