Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaत्रिशक्ति बहुआयामी अभियान शुरु, 1700 किलोमीटर से अधिक की करेगा यात्रा...

त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान शुरु, 1700 किलोमीटर से अधिक की करेगा यात्रा…

जैसलमेर। दक्षिणी सेना कमान की सुदर्शन चक्र कोर ने मंगलवार को वायु सेना स्टेशन जैसलमेर से त्रिशक्ति बहुआयामी अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान दल में सेना, नौसेना और वायु सेना के 40 सदस्य हैं, जिनमें महिला अधिकारी और अग्निवीर भी शामिल हैं। यह अभियान थार रेगिस्तान के इलाकों में 1700 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेगा। जैसलमेर से कच्छ के उत्तरी किनारे तक और राजस्थान की सीमा के साथ-साथ बाड़मेर, लोंगेवाला, तनोट, रामगढ़, किशनगढ़ और भारेवाला जैसे ऐतिहासिक स्थानों से होकर गुजरेगा।

इस अभियान को सुदर्शन चक्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल विपुल शिंगल ने हरी झंडी दिखाई और इसमें रक्षा बलों के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। प्रवक्ता ने कहा अभियान में संयुक्त कौशल की सच्ची भावना के साथ तीनों सेनाओं की भागीदारी शामिल है। त्रिशक्ति अभियान न केवल रोमांच के बारे में है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को भी पेश करेगा।

अभियान के सदस्य कई स्थानों पर स्थानीय समुदायों के साथ वृक्षारोपण करके पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देंगे, हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे और महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे। इसके मुताबिक, अभियान दल रास्ते में पड़ने वाले गांवों में चिकित्सा शिविर भी आयोजित करेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular