Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsDelhi Triple Murder: रक्षाबंधन पर दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति...

Delhi Triple Murder: रक्षाबंधन पर दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और 2 बेटियों को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देने के बाद हुआ फरार

Delhi Triple Murder: दिल्ली के करावल नगर में रक्षाबंधन के दिन पति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और 5 व 7 साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। आरोपी प्रदीप वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है।

Delhi Triple Murder: दिल्ली में करावल नगर इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां प्रदीप नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी जयश्री और 5 साल और 7 साल की 2 बेटियों की हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रदीप और जयश्री के बीच घरेलू विवाद चल रहा था.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मां और दोनों बेटियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सबूत एकत्रित कर रही है.

पति-पति में आए दिन होते थे झगड़े

प्रदीप दिल्ली के करावल नगर की भगत सिंह कॉलोनी में अपने पूरे परिवार के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था. वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. साथ ही उसके ऊपर कर्ज भी था. जिसके कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते थे. इस बार भी आरोपी प्रदीप का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने पत्नी के साथ दोनों बेटियों का गला दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, फिर मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Train Derail: झारखंड में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं प्रभावित

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image