Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsDausa Road Accident: दौसा में भीषण सड़क हादसा, ट्रोले ने कार को...

Dausa Road Accident: दौसा में भीषण सड़क हादसा, ट्रोले ने कार को मारी टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत, मृतकों में 2 सगी बहनें शामिल

Dausa Accident: राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रोले की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब वे बस्सी में परीक्षा देकर गांव लौट रहे थे।

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में सड़क हादसे में 2 बहनों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. जयपुर से दौसा जा रही कार को ट्रोले ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 3 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में 2 सगी बहनें शामिल. पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है.

ट्रोले ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत

पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब कार सवार 5 लोग जयपुर के बस्सी में परीक्षा देने के बाद गांव लौट रहे थे. इस दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रोले ने उनकी कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिससे कार सवार को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

मृतकों की हुई शिनाख्त

थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक चौधरी ने बताया कि इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों ने जयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान यादराम मीणा (36), मोनिका मीणा (18), वेदिका मीणा (21), अर्चना मीणा (20) और मुकेश महावर (27) के रूप में हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि अर्चना और मोनिका बहनें थीं.

ये भी पढ़ें: Delhi Triple Murder: रक्षाबंधन पर दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और 2 बेटियों को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देने के बाद हुआ फरार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular