Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaहर घर तिरंगा बाइक रैली का हुआ आयोजन, उपराष्ट्रपति ने रैली को...

हर घर तिरंगा बाइक रैली का हुआ आयोजन, उपराष्ट्रपति ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सांसदों की हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई और कहा कि भारत का उदय अब थमने वाला नहीं है। यह रैली प्रगति मैदान से प्रारंभ हुई और इंडिया गेट के गोल चक्कर की परिक्रमा करते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में संपन्न हुई।

धनखड़ ने कहा यह निश्चित रूप से एक महान अवसर है, यह एक ऐसा अवसर है जो हमें यह महसूस करवाएगा कि पृथ्वी पर विशालतम लोकतंत्र वाले भारत का उदय इस प्रकार हो रहा है जैसे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवसर जहां संसद सदस्य उस आयोजन का एक पक्ष बने, जिसमें हमारी खुशियों, उपलब्धियों एवं प्राप्तियों का उत्सव मनाया जाएगा और हमारे तिरंगे का सम्मान किया जाएगा, निश्चित रूप से एक स्मरणीय आयोजन है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, मीनाक्षी लेखी सहित कई नेता उपस्थित रहे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा मनाया जाएगा जिसमें लोगों को उनके घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वाधीनता के 75 वें वर्ष के अवसर पर मनाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का लक्ष्य स्वाधीनता संग्राम और देश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करना है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular