Sunday, June 14, 2026
HomeIndiaTMC के बागी सांसदों की दिल्ली में बैठक, काकोली घोष दस्तीदार का...

TMC के बागी सांसदों की दिल्ली में बैठक, काकोली घोष दस्तीदार का दावा- हमारे साथ 22 सांसद, कल स्पीकर से मिलेंगे

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी घमासान के बीच बागी सांसदों की दिल्ली में बैठक। सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि उनके साथ 22 सांसदों का समर्थन है। बागी गुट सोमवार को ओम बिरला से मिलकर लोकसभा में अलग संसदीय समूह के रूप में मान्यता की मांग कर सकता है।

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी घमासान के बीच पार्टी के बागी सांसद बैठक कर रहे हैं. यह बैठक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर हो रही है. बैठक में सांसद सायोनी घोष, प्रसून बनर्जी सहित कई टीएमसी सांसदों के शामिल होने की खबर है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद हैं.

सोमवार को स्पीकर से मिल सकता है बागी गुट

बागी सांसदों का समूह सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सकता है. बताया जा रहा है कि सांसद लोकसभा में एक अलग संसदीय गुट के रूप में मान्यता की मांग करने वाले हैं. बागी गुट की सांसद काकोली घोष दस्तीदार का दावा है कि उनके साथ अब 22 सांसदों का समर्थन है. इससे पहले उन्होंने 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया था. लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं. वहीं राज्यसभा में पार्टी के 13 सांसदों में से 4 सांसदों के इस्तीफा दे दिया है और पार्टी छोड़ दी है.

19 सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र

हाल ही में एक दस्तावेज सामने आया था, जिसमें कथित तौर पर 19 टीएमसी सांसदों के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया. इन सांसदों में काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, प्रसून बनर्जी, यूसुफ पठान, माला रॉय, सायोनी घोष, दीपक अधिकारी (देव), जून मालिया, पार्थ भौमिक, खलीलुर रहमान और अन्य सांसदों के नाम शामिल बताए गए हैं.

अलग संसदीय समूह के रूप में मान्यता देने करेंगे मांग

बताया जा रहा है कि इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर काकोली घोष के नेतृत्व में अलग संसदीय समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संबंधित पत्र लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को आधिकारिक रूप से प्राप्त हुआ है या नहीं. साथ ही दस्तावेज पर मौजूद हस्ताक्षरों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: ग्रामीण सेवा शिविर-2026: अब जमीन से जुड़े मामलों का होगा त्वरित निस्तारण, अधिकारियों को मिले विशेष अधिकार


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image