Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsTirupati Zoo Incident:सेल्फी के चक्कर में जू के अंदर शेर के बाड़े...

Tirupati Zoo Incident:सेल्फी के चक्कर में जू के अंदर शेर के बाड़े में कूदा राजस्थान का युवक,गंवा बैठा जान

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्री वेंकटेश्वर जूलॉजिकल पार्क में शेर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में एक शख्स की जान चली गई। गुरुवार को तिरूपति चिड़ियाघर में शेर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में युवक अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा।

शख्स के नशे में होने की संभावना

जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान राजस्थान के अलवर के 38 वर्षीय प्रह्लाद गुर्जर के रूप में हुई है।अधिकारी ने यह भी बताया कि वह यहां अकेला आया था। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिससे यह भी पता चलेगा कि क्या शख्स बाड़े में दाखिल होते हुए नशे की हालत में था.

25 फीट दीवार पर चढ़ा

जू के अधिकारियों के अनुसार मृतक एक ऐसे एरिया में घुस गया, जो कि आम लोगों के लिए खुला नहीं है और एक केयरटेकर की पीछे हटने की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए 25 फीट से अधिक ऊंची दीवार पर चढ़कर शेर के बाड़े में छलांग लगी दी। इससे पहले कि वहां मौजूद केयरटेकर कुछ कर पाता, शेर ने शख्स पर हमला कर दिया

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular