Friday, July 3, 2026
HomeLatest Newsयूएन मुख्यालय के बाहर तिब्बती युवक ने किया आत्मदाह, चीन के खिलाफ...

यूएन मुख्यालय के बाहर तिब्बती युवक ने किया आत्मदाह, चीन के खिलाफ कर रहा था प्रदर्शन

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर एक 52 वर्षीय तिब्बती व्यक्ति ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आत्मदाह कर लिया। वह तिब्बती झंडा लिए हुए था और गंभीर रूप से झुलसने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

UN Headquarters NYC: संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर गुरुवार शाम एक व्यक्ति ने आत्मदाह कर लिया. वह शख्स तिब्बती झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहा था. गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यूएन मुख्यालय के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे उन्हें संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने एक व्यक्ति के आग की लपटों में घिरने की सूचना मिली. पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे 52 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.व्यक्ति के हाथ में तिब्बती झंडा था.

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब दिनभर की सभी आधिकारिक बैठकें समाप्त हो चुकी थीं. घटना का संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रमों पर कोई तत्काल प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है.

2009 से 150 से ज्यादा कर चुके आत्मदाह

गौरतलब है कि तिब्बत का मुद्दा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहा है. चीन का दावा है कि तिब्बत 13वीं शताब्दी के मध्य से उसका अभिन्न हिस्सा है और 1951 से वह इस क्षेत्र का प्रशासन संभाल रहा है. दूसरी ओर, कई तिब्बती समूहों का कहना है कि तिब्बत की अलग सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान रही है तथा वे अधिक स्वायत्तता या स्वतंत्रता की मांग करते रहे हैं. चीन तिब्बत की निर्वासित सरकार को मान्यता नहीं देता और 2010 से उसने दलाई लामा के प्रतिनिधियों के साथ कोई बातचीत नहीं की है. फ्री तिब्बत कैंपेन’ ग्रुप के मुताबिक, मार्च 2009 से अब तक तिब्बत के अंदर 150 से ज्यादा लोगों ने चीनी कब्जे के खिलाफ आत्मदाह किया है.

ये भी पढ़ें: ACB की बड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग के अधिकारी की गाड़ी तलाशी में मिले 263500 रुपये, अवैध वसूली की मिली थी शिकायत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image