Saturday, November 14, 2026
HomeLatest Newsचित्तौड़गढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से 2 महिलाओं समेत 3...

चित्तौड़गढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से 2 महिलाओं समेत 3 की मौत,हनुमान मंदिर में धोक लगाकर लौटते समय हादसा

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 2 महिलाओं सहित 3 की मौत हो गई.निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना के प्रभारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि घटना शनिवार रात की है जब रेलवे स्टेशन के निकट हनुमानजी मंदिर के पास रेलवे पटरी पार करते समय एक दंपति, उनकी एक रिश्तेदार ट्रेन की चपेट में आ गए.

निंबाहेड़ा निवासी मोहनलाल धोबी और उसकी पत्नी ललिता अपनी एक रिश्तेदार देवश्री निवासी अहमदाबाद के साथ देवरे पर धोक लगाने गए थे.ये तीनों हनुमानजी के मंदिर के पास बने देवरे पर धोक लगा कर आ रहे थे.तभी पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.वहीं मोहनलाल धोबी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची. मृतकों के शव निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाएं गए.थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image