Monday, June 1, 2026
HomeLatest Newsहंता वायरस का खतरा बढ़ा, क्रूज जहाज से निकाले गए तीन यात्रियों...

हंता वायरस का खतरा बढ़ा, क्रूज जहाज से निकाले गए तीन यात्रियों में संक्रमण मिलने के बाद दुनियाभर में अलर्ट जारी

हंता वायरस क्रूज जहाज से निकाले गए तीन यात्री संक्रमित के प्रकोप के बाद एमवी होंडियस क्रूज जहाज से निकाले गए यात्रियों में एक फ्रांसीसी महिला और दो अमेरिकी नागरिक संक्रमित पाए गए हैं या उनमें लक्षण दिखे हैं। संक्रमित महिला की हालत पेरिस पहुंचने के बाद बिगड़ गई, जबकि अमेरिका ले गए यात्रियों को नेब्रास्का के क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। इस बीच कई देश अपने नागरिकों को विशेष शुल्क से वापस लौटे में मिलते हैं।

US hantavirus Patient : द हेग। हंता वायरस के प्रकोप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। एमवी होंडियस क्रूज जहाज से सुरक्षित निकाले गए यात्रियों में एक फ्रांसीसी महिला और दो अमेरिकी नागरिक संक्रमित पाए गए हैं या उनमें वायरस के लक्षण दिखाई दिए हैं। इसके बाद कई देशों ने अपने नागरिकों को वापस लाने और उन्हें क्वारंटीन में रखने की प्रक्रिया तेज कर दी है। स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में स्थित टेनेरिफ पहुंचने के बाद रविवार से यात्रियों को सैन्य और सरकारी विमानों के जरिए उनके देशों में भेजा जा रहा है। सोमवार को भी सुरक्षात्मक सूट और मास्क पहने स्वास्थ्यकर्मियों की कड़ी निगरानी में यात्रियों को जहाज से तट तक लाया गया। फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जहाज से निकाली गई एक महिला यात्री संक्रमित पाई गई है और उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अमेरिका भेजे गए यात्रियों में भी संक्रमण और हल्के लक्षणों के मामले सामने आए हैं।

फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट ने सोमवार को बताया कि क्रूज जहाज से रविवार को उतारकर विमान में पेरिस लाए गए पांच यात्रियों में से एक महिला संक्रमित पाई गई है और रात में अस्पताल में उसकी हालत बिगड़ गई। रिस्ट ने बताया कि महिला में पेरिस की उड़ान के दौरान ही लक्षण दिखने शुरू हो गए थे। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार देर रात बताया कि जहाज से सुरक्षित निकाले गए और नेब्रास्का भेजे गए 17 अमेरिकी यात्रियों में से एक व्यक्ति हंता वायरस से संक्रमित पाया गया है, हालांकि उसमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। एक अन्य यात्री में हल्के लक्षण पाए गए हैं। यह विमान सोमवार सुबह अमेरिका पहुंचा।

अमेरिकी यात्रियों को सबसे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का मेडिकल सेंटर ले जाया जाएगा। यहां उन्हें संघीय पृथक-वास (क्वारंटीन) केंद्र में रखा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं या नहीं और उनसे वायरस फैलने का खतरा कितना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इन यात्रियों की कड़ी निगरानी की सिफारिश की है। इससे पहले, स्पेनिश स्वास्थ्य मंत्रालय और ‘एमवी होंडियस’ क्रूज संचालक कंपनी ‘ओशनवाइड एक्सपीडिशन्स’ के अधिकारियों ने कहा था कि जहाज पर सवार 140 से अधिक लोगों में से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं। हंता वायरस के प्रकोप की शुरुआत से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और जहाज से पहले उतरे पांच अन्य लोग संक्रमित पाए गए थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, ‘यह कोविड जैसी स्थिति नहीं है और आम जनता के लिए जोखिम कम है। इसलिए लोगों को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।’ डब्लूएचओ की मुख्य महामारी विज्ञानी मारिया वान केरखोव ने सिफारिश की है कि यात्रियों के स्वदेश लौटने पर उनकी दैनिक स्वास्थ्य जांच की जाए। इस प्रकोप में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री मोनिका गार्सिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया भी अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमान भेज रहा है। डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन ने कहा कि सोमवार को दूसरी डच उड़ान के जरिए नीदरलैंड और अन्य देशों के यात्रियों को वापस लाया जाएगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image