Saturday, July 18, 2026
HomeIndiaराजस्थान में मानसून अभी भी कमजोर…21 जुलाई से फिर बढ़ेगी बारिश की...

राजस्थान में मानसून अभी भी कमजोर…21 जुलाई से फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, आज 10 जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में मानसून की रफ्तार अभी भी कमजोर बनी हुई है और प्रदेश में अब तक सामान्य से 21% कम बारिश दर्ज की गई है। गर्मी और उमस के बीच लोगों को बारिश का इंतजार है, लेकिन मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं। 21 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आज 10 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि भारी बारिश का अलर्ट अभी जारी नहीं किया गया है।

जयपुर(प्रज्ञा पांडे)। राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। राज्य में इस सीजन अब तक सामान्य से करीब 21 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। 21 जुलाई से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। आज इन जिलों में हो सकती है। बारिश का मौसम विभाग के अनुसार शनिवार (18 जुलाई) को प्रदेश के करीब 10 जिलों में बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

21 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून


मौसम केंद्र के अनुसार मानसून की कमजोरी अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इस दौरान कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 21 जुलाई से मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके बाद 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। 23 से 26 जुलाई के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में डूंगरपुर, कोटा और अलवर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। डूंगरपुर में 12.5 मिमी बारिश और कोटा में 16.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अलवर में देर शाम तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

राजस्थान में गर्मी और उमस का असर जारी


मानसून ब्रेक के कारण प्रदेश में गर्मी और उमस लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को चार जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, जहां तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा: चूरू: 41.1°C और बीकानेर: 40.2°C दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में पिछले 12 दिनों से बारिश नहीं हुई है। मानसून की सुस्ती के कारण गर्मी और नमी दोनों बढ़ गई हैं। शुक्रवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 37.5°C और न्यूनतम तापमान 29.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा रहा।राजस्थान में कमजोर मानसून के बीच अब लोगों को 21 जुलाई से शुरू होने वाले बारिश के नए दौर का इंतजार है। अगर मौसम विभाग का अनुमान सही रहता है तो अगले सप्ताह प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image