Abhijeet Dipke News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी. घटना के दौरान महिला द्वारा उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश किए जाने का भी आरोप है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
#WATCH | Delhi: Moment when ink was thrown at the founding president of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, during the protest at Jantar Mantar pic.twitter.com/okqNkjXNC7
— ANI (@ANI) July 18, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब अभिजीत दीपके अपने समर्थकों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे. तभी एक महिला अचानक उनके पास पहुंची और उन पर स्याही फेंक दी. आरोप है कि उसने थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, हालांकि वहां मौजूद स्वयंसेवकों ने तत्काल उसे पकड़ लिया.
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद घटनाक्रम
शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने 21 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तबीयत बिगड़ने के बाद जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई चिकित्सकीय सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप की गई. वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद अभिजीत दीपके ने स्वयं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
दीपके ने पुलिस पर लगाए थे मारपीट के आरोप
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई के बाद दीपके ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में लिया. हालांकि, पुलिस ने कहा कि वांगचुक को केवल आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया.
जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी
वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कुछ कार्यकर्ता भी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं.
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजा तो अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन, दिल्ली पुलिस पर लगाए कई आरोप



