Thursday, July 30, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान,...

राजस्थान में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक जनभागीदारी के निर्देश

राजस्थान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों को व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ और 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा।

Har Ghar Tiranga Rajasthan : जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसी गतिविधियां होंगी। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों को अभियान का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने दिए प्रभावी आयोजन के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के दौरान ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्वतंत्रता सेनानियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा आमजन की सहभागिता से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैलियां, ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन, तिरंगा कन्सर्ट, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन एवं योगदान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी विशेष गतिविधियां होंगी।

सेल्फी विद तिरंगा अभियान में बढ़ेगा उत्साह

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर देश के विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों के संघर्ष, बलिदान और साहस को स्मरण करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भावी पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने के साथ सामाजिक सद्भाव, एकता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से पूरे उत्साह के साथ जुड़ें, अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इस राष्ट्रीय उत्सव को जनभागीदारी का पर्व बनाएं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image