Friday, July 31, 2026
HomeLatest Newsअमेरिका-ईरान वार्ता बहाल कराने में जुटा पाकिस्तान, विदेश कार्यालय बोला- कूटनीति ही...

अमेरिका-ईरान वार्ता बहाल कराने में जुटा पाकिस्तान, विदेश कार्यालय बोला- कूटनीति ही संकट का एकमात्र समाधान

पाकिस्तान ने कहा कि वह इस्लामाबाद एमओयू के तहत अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर शुरू कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। विदेश कार्यालय ने क्षेत्रीय तनाव पर चिंता जताते हुए संघर्ष विराम बनाए रखने, होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात सामान्य करने और कूटनीतिक समाधान का समर्थन किया।

US-Iran Talks : इस्लामाबाद। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने कहा कि वह इस्लामाबाद एमओयू के तहत अमेरिका और ईरान को दोबारा बातचीत की मेज पर लाने के लिए हरसंभव कूटनीतिक प्रयास कर रहा है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यहां साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, हम बातचीत और कूटनीति का समर्थन करते हैं, क्योंकि आगे बढ़ने का यही एकमात्र व्यवहारिक रास्ता है।

अमेरिका और ईरान को वार्ता की मेज पर लाने की तैयारी

अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान ‘‘अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू कराने तथा लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रयास इस्लामाबाद एमओयू और 22 जून के पाकिस्तान-कतर संयुक्त बयान की भावना के अनुरूप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में संघर्ष की स्थिति में कुछ कमी आने के बावजूद पाकिस्तान पश्चिम एशिया में नाजुक सुरक्षा हालात को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि इस विराम से उम्मीद जगी है कि यह सकारात्मक घटनाक्रम एक स्थायी और पूरी तरह से सम्मानित युद्धविराम का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा अंततः बातचीत फिर से शुरू करने का रास्ता खोलेगा।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम को बनाए रखने और बातचीत की बहाली के उद्देश्य से किए जा रहे सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि स्थिति को सामान्य बनाने, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हालात सुधारने और तनाव कम करने के लिए बातचीत जारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image