Monday, May 18, 2026
HomeLatest NewsTelangana Train Derail: तेलंगाना के पेद्दापल्ली में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 20...

Telangana Train Derail: तेलंगाना के पेद्दापल्ली में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 20 ट्रेन रद्द, 10 को किया डायवर्ट

हैदराबाद, तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक रेल हादसा हो गया. जहां राघवपुरम और रामागुंडम के बीच मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के कारण वहां 20 यात्री ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्त किया गया है.

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात लौह अयस्क ले जा रही मालगाड़ी के 11 डिब्बे राघवपुरम और रामागुंडम के बीच पटरी से उतर गए. SCR जोन की ओर से कहा गया है कि मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण 20 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जिनमें से 4 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गईं और 10 के मार्ग में परिवर्तन किया गया.

इसके अलावा 2 ट्रेनों का समय बदल दिया गया और 3 को गंतव्य पर पहुंचने से पहले रोक दिया गया. पटरी को दुरुस्त करने और रेल यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular