Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsTelangana News : मुख्यमंत्री रेड्डी और खरगे ने रोसैया की प्रतिमा का...

Telangana News : मुख्यमंत्री रेड्डी और खरगे ने रोसैया की प्रतिमा का अनावरण किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को पूर्ववर्ती आंध्र प्रदेश (अविभाजित) के पूर्व मुख्यमंत्री के. रोसैया की 92वीं जयंती के अवसर पर यहां उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

Telangana News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को पूर्ववर्ती आंध्र प्रदेश (अविभाजित) के पूर्व मुख्यमंत्री के. रोसैया की 92वीं जयंती के अवसर पर यहां उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

सितंबर 2009 में वाईएस राजशेखर रेड्डी के निधन के बाद रोसैया एक वर्ष से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे थे। संयुक्त आंध्र प्रदेश में कांग्रेस शासन के दौरान रोसैया ने वित्त मंत्री के रूप में 16 बार राज्य का बजट पेश किया था। दिसंबर 2021 में उनका निधन हो गया था। रोसैया की पूरी 50 वर्ष की राजनीति बेदाग रही और वह हमेशा विवादों से दूर रहे।

राज्य सरकार ने चार जुलाई को आधिकारिक तौर पर रोसैया की जयंती पर समारोह आयोजित करने के आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दीं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular