Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsरूस ने उठाया बड़ा कदम, अफगानिस्तान में तालिबान शासन को औपचारिक तौर...

रूस ने उठाया बड़ा कदम, अफगानिस्तान में तालिबान शासन को औपचारिक तौर पर मान्यता दी, ऐसा करने वाला वह पहला देश

तालिबान को प्रतिबंधित संगठनों की अपनी सूची से हटाने के बाद रूस ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान में तालिबान शासन को औपचारिक तौर पर मान्यता दे दी और ऐसा करने वाला वह पहला देश है।

मॉस्को। तालिबान को प्रतिबंधित संगठनों की अपनी सूची से हटाने के बाद रूस ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान में तालिबान शासन को औपचारिक तौर पर मान्यता दे दी और ऐसा करने वाला वह पहला देश है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि उसे अफगानिस्तान के नवनियुक्त राजदूत गुल हसन हसन से पहचान संबंधी आधिकारिक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अफगान सरकार को आधिकारिक मान्यता देने से ‘‘हमारे देशों के बीच सार्थक द्विपक्षीय सहयोग’’ को बढ़ावा मिलेगा।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और इस फैसले का स्वागत करते हुए तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के हवाले से कहा गया कि यह अन्य देशों के लिए एक अच्छा उदाहरण है। तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लिया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular