Thursday, November 5, 2026
HomeLatest Newsसाउथ इंडियन बैंक और टाटा मोटर्स आए एक साथ,वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों और...

साउथ इंडियन बैंक और टाटा मोटर्स आए एक साथ,वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों और डीलरशिप को फाइनेंसिंग के लिए MOU पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली, टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों और डीलरशिप को वित्तपोषण समाधान प्रदान करने के लिए साउथ इंडियन बैंक के साथ समझौता किया है.टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (MOU) के तहत साउथ इंडियन बैंक मोटर वाहन प्रमुख के संपूर्ण वाणिज्यिक वाहन खंड के लिए वित्तपोषण समाधान पेश करेगा.

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन उपाध्यक्ष राजेश कौल ने कहा,”हमारे ग्राहकों को उनके वाणिज्यिक वाहनों के लिए वित्तपोषण समाधान तक आसान पहुंच उनके संचालन की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है. इस समझौते का लक्ष्य बेड़े मालिकों और डीलरशिप को उनके व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सशक्त बनाना है.’’

साउथ इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पी.आर. शेषाद्रि ने कहा,”टाटा मोटर्स के साथ हमारा सहयोग हमें वाणिज्यिक वाहन के डीलर और ग्राहकों को निर्बाध वाहन वित्तपोषण समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाता है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image