Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessTata Motors और महिंद्रा ने घटाए कारों के दाम,जानें कीमतों में कितना...

Tata Motors और महिंद्रा ने घटाए कारों के दाम,जानें कीमतों में कितना मिल रहा डिस्काउंट ?

नई दिल्ली, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की कीमतों में कटौती की है.एसयूवी की बिक्री बढ़ाने के प्रयास के तहत इन कंपनियों ने यह कदम उठाया है.

टाटा मोर्टस ने घटाए SUV मॉडल के दाम

टाटा मोटर्स ने अपनी प्रमुख एसयूवी हैरियर (14.99 लाख रुपये) और सफारी (15.49 लाख रुपये) की शुरुआती कीमतों में बदलाव किया है.अन्य लोकप्रिय SUV मॉडल पर 1.4 लाख रुपये तक की कटौती की गई है.

पंच ईवी के दाम में 30 हजार रुपए तक की कटौती

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बयान में कहा, ”इलेक्ट्रिक वाहनों के संबंध में नेक्सन.ईवी पर की गई कटौती (1.3 लाख रुपये तक) ने इसे सबसे सुलभ बना दिया है.”उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पंच.ईवी के दाम में भी 30 हजार रुपये तक की कटौती की गई है.

महिंद्रा ने भी घटाए दाम

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनुसार, उसकी एक्सयूवी 700 सभी सुविधाओं से लैस एएक्स7 की शुरुआती कीमत अब 19.49 लाख होगी.इसमें 2 लाख रुपये से अधिक की कटौती गई है.कंपनी ने कहा कि मूल्य में कटौती से अधिक लोगों को इस श्रृंखला का अनुभव लेने का अवसर मिलेगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image